संस्कृत सीखें (Learn Sanskrit) प्रथम: पाठ:

बहुत से सदस्यों का ये सुझाव रहता है कि आधारभूत संस्कृत सीखने हेतु लेख लाए जाए यद्यपि पूर्व में भी व्यावहारिक संस्कृत हेतु पर्याप्त लेख चैनल में पोस्ट किए गए है किंतु हम फिर से आधारभूत संस्कृत से सम्बंधित लेख लाने जा रहे है आज से व्यवहारिक संस्कृत सीखने हेतु लेख पोस्ट किए जाएंगे। अपने मित्रों को भी भेजें


                                                                    प्रथम: पाठ:

१.१   अस्ति-भवति का और स:-क:- कुत्र इन पदों का परिचय


अस्ति = है। भवति = होता है। सः = वह। कः = कौन।

कुत्र = कहाँ।

रामः कुत्र अस्ति? (राम कहाँ है?)

रामः गृहे अस्ति। (राम घर पर है।)

सीता कुत्र अस्ति? (सीता कहाँ है?)

सीता विद्यालये अस्ति (सीता विद्यालय में है।)

सः कः अस्ति? (वह कौन है?)

रामः कः अस्ति? (राम कौन है?)

अङ्गुलि-निर्देशेन - सः रामः अस्ति (उंगली दिखाकर = वह राम है।)

रामः दशरथपुत्रः अस्ति। (राम दशरथ-पुत्र है।)

सीता का अस्ति?

साङ्गुलिनिर्देशम्; सीता सा अस्ति। (उँगली दिखाकर; सीता वह है।)

सीता रामपत्नी अस्ति। (सीता राम-पत्नी है। )।


किञ्चित् अभ्यास्ताम् (थोड़ा अभ्यास करें, इनका अनुवाद करें)


सीता कुत्र अस्ति?

सा विद्यालये अस्ति।

का विद्यालये अस्ति?

सा सीता विद्यालये अस्ति।


                                                               प्रथम: पाठ:  १.२


वृक्षः - पेड़। वानरः - बन्दर। भवति - होता है।बनता है। सत्यम् - सच। कीदृशः - कैसा। कीदृशी - कैसी।


(टिपण्णी = किसी भी शब्द के अन्त में "ए" लगा दो, तो उसका अर्थ "में/पर" हो जायेगा। वने - वन में। वृक्षे - वृक्ष पर। आदि।)


वृक्षः कुत्र भवति? (वृक्ष कहाँ होता है?)

वृक्षः वने भवति। (वृक्ष वनमें होता है।)

सः कीदृशः भवति? (वह कैसा होता है?)

सः परोपकारी भवति। (वह परोपकारी होता है।)

नदी कुत्र भवति? (नदी कहाँ होती है?)

नदी नगरे भवति। (नदी नगर/शहर में होती है।)

सा कीदृशी भवति? (वह कैसी होती है?)

सा शीतला भवति। (वह शीतल होती है।)


कानिचन उदाहरणानि (सानुवादम्) :

१) घटः भवति (घट बन रहा है।)

२) वृक्षे वानरः अस्ति (वृक्ष पर वानर है।)

३) वानरः चञ्चलः भवति (वानर चञ्चल होता है।)

४) काष्ठतन्तुः चित्रपतगः भवति। (झिल्ली/caterpillar तितली बनता है।)

५) अध्येता बुद्धिमान् अस्ति। (अध्येता बुद्धिमान है।)

६) सः उत्तीर्णः भवति। (वह उत्तीर्ण/pass होता है।)

७) सीता गृहे नास्ति। (सीता घर पर नहीं है।)

८) सा विद्यालये अस्ति। (वह विद्यालय में है।)

९) कः * पुत्रः सर्वोतमः अस्ति? (कौनसा पुत्र सर्वोत्तम है?)

१०) रामः श्रेष्ठः सर्वोत्तमः अस्ति। (राम सबसे बड़ा सर्वोत्तम है।)



व्यवाहरिकवाक्यानि :


सर्वं कुशलम्? (सब कुछ कुशल है?)

आम् (हॉ)।

पिता कुशली, माता कुशलिनी, गृहे सर्वं कुशलम् । (पिता कुशल हैं, माता कुशल है, घर में सब कुशल है।)

बाढम् (बढ़िया।) (बाढम् मतलब बढ़िया, ओके, अच्छा, सुन्दर आदि।)


उदा = बाढमित्यब्रवीद्रामस्तौ चानुज्ञाप्य राघवम्।।  रामायण = ७.९४.३० ।।


(लवकुश से रामायणकथा सुनकर राम बोले "बाढम्" और दोनों राम से अनुमति लेकर वाल्मीकि के पास

गए।)

रामः कथम अस्ति? (राम कैसें हैं?)

रामः स्वस्थः अस्ति। (राम स्वस्थ हैं।)

कथम् मतलब, कैसे/कैसा या किस प्रकारसे किस प्रकारका


पादलेखाः

* (न+अस्ति + नास्ति।

- "कः " यह पद कौनसा इस अर्थ में भी प्रयोग हो सकता है, कौनसा के लिए भी एक अलग शब्द है। कौन

बालक आया? कौन बेटा अव्वल आया? ऐसे उत्तर भारत में प्रयोग काफी होते हैं।


                                                                         ||                       ||


For Sanskrit Basic Introduction:  Start Here

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संस्कृत भाषा में शुभकामनाएँ (Greetings in Sanskrit Language)

कारक प्रकरण (Karak Prakaran)

संस्कृत धातुगण (Sanskrit Dhatugana)